छत्तीसगढ़

रायपुर : 25 किलोग्राम गांजा के साथ उड़ीसा के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार..

रायपुर : सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गंगा सोयम एवं सोयम सीनू निवासी मलकानगिरी उड़ीसा का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 25 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 456/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी : 01. गंगा सोयम पिता तमाया सोयम उम्र 23 साल निवासी जिनेलगुडा थाना मोटू जिला मल्कानगिरी उड़ीसा।

02. सोयम सीनू पिता सोयम लच्छा उम्र 23 साल निवासी कटानपली थाना मोटू जिला मल्कानगिरी उड़ीसा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!