छत्तीसगढ़

मामूली बात में ग्रामीण की लाठी-डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले गांव के ही 02 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर : प्रार्थी लाल राम उम्र 45 साल निवासी तुतटोली मैना ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 22.08.2023 के शाम लगभग 06 बजे अपने बहन दामाद के यहां घूमने जा रहा था, जो रास्ते में कुछ महिलायें पानी लेकर अपने घर की ओर जा रही थी, वे प्रार्थी को देखकर कहे पागल आ गया है कहकर हल्ला-गुल्ला करने लगे एवं ईधर-उधर भागने लगे। हल्ला सुनकर गांव का संतकुमार यादव एवं टूपो राम अपने हाथ में लाठी-डंडा लेकर आये और प्रार्थी के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हुये पीठ, पैर, बांह एवं जांघ में मारपीट किये। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना सन्ना में धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लेकर पीड़ित को ईलाज हेतु सी.एच.सी. सन्ना में भर्ती किया गया था, ईलाज के दौरान दिनांक 28.08.2023 को पीड़ित लाल राम की मृत्यू हो गई। पी.एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यू हत्यात्मक लेख किये जाने पर प्रकरण में धारा 302 भा.द.वि. जोड़ी गई।

विवेचना के दौरान गवाहों के कथनानुसार दबिश देकर प्रकरण के के उक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी/डंडा इत्यादि को जप्त किया गया। आरोपीगण 1-संतकुमार यादव उम्र 38 साल, एवं 2-टूपो राम उम्र 42 साल दोनों निवासी ग्राम मैना के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें आज दिनांक 29.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण :- 1- संतकुमार यादव उम्र 38 साल, एवं 2-टूपो राम उम्र 42 साल दोनों निवासी ग्राम मैना।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!