छत्तीसगढ़

बिलासपुर : महादेव, अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ खेलने-खेलवाने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में सीज..

बिलासपुर : प्रार्थी नरोत्तम विश्वकर्मा साकिन पीपरखूंटी दिनांक 25.08.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम खैरझिटी का सुरेश नवरंग 04-05 माह पूर्व हमारे गांव में आया और एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने पर ₹10000 रकम मिलेगा कहकर बता रहा था जो मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से मैं सुरेश नवरंग के झांसे में आकर अपना आधार कार्ड, पैनकार्ड खाता खुलवाने के लिए दिया था जो सुरेश नवरंग राहुल वाधवानी व उसके साथियों द्वारा मुझे धोखे में डालकर मेरे नाम से खाता खुलवाकर धोखाधड़ी पूर्वक खाते का ऑनलाइन सट्टा में उपयोग किया जा रहा था।

जिस संबंध में थाना कोटा में लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध धारा 420,34 भा.द.वि. का पाए जाने से अपराध पंजीबद का विवेचना लिया गया। विवेचना दौरान संदेहियों से पूछताछ किया गया। जिन्होंने महादेव-अन्ना रेड्डी के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खिलाना स्वीकार किया। मेमोरेंडम कथन के अनुसार आरोपीयों का ऑनलाइन लेनदेन होने से करीबन 2 करोड रुपए बैंक अकाउंट में चीज कराया गया है तथा आरोपीगणों से 50 नग बैंक खाता, 40 नग एटीएम कार्ड तथा 04 नग मोबाइल एवं नगदी₹25000 जप्त किए गए हैं। आरोपीगण बैंक के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ साथ साठगांठ कर लोगों को ट्रेडिंग का बहाना करने के नाम पर फर्जी बैंक खाता खुलवाते थे इन खातों का उपयोग ऑनलाइन सट्टा में करते थे ऐसे 50 अकाउंट की पहचान की गई है इन फर्जी अकाउंट में यूपीआई चालू करने के लिए कुछ मोबाइल वालों से मिलकर फर्जी सिम अकाउंट से लिंक करते थे। मामले में विवेचना दौरान धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम जोड़ी गई। वजह सबूत के आधार पर मामले के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है मामले में विवेचना जारी है।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!