बिलासपुर : दिनाॅक 22.07.2023 को प्रकरण का प्रार्थी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग. आकर लिखित आवेदन पत्र पेष किया कि मेडिकल सामान की बिक्री के नाम पर उनके साथ इंडिया मार्ट पर ठगी हुई है। उन्हे सूरत शहर की एक असली मेडिकल सामग्री बनाने वाली कंपनी के जीएसटी नंबर का उपयोग कर फर्जी इन्वाईस बनाकर 01 लाख रूपये ठगा गया है। घटना के कुछ समय उपरांत पता चला कि इसी प्रकार की ठगी जांजगीर चांपा के एक व्यक्ति के साथ भी हुई है।
तकनीकी साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर दीगर राज्य टीम भेजी गई एवं आरोपी को भावनगर गुजरात से पकड़कर ट्रांजिट रिमाण्ड हासिल कर थाना सकरी लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।




















