छत्तीसगढ़

शिक्षकों से मारपीट करने वाले फरार आदतन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार….

बिलासपुर : दिनांक 8.8.2023 को ग्राम ढनढन शासकीय मिडिल स्कूल छुट्टी पश्चात बंद करने दौरान व घर जाते समय शिक्षक राम कुमार दुबे को रास्ता रोककर, नए स्कूल भवन बनवाने की बात को लेकर आरोपीगण द्वारा गाली गलौज कर मारपीट किए हैं तथा शिक्षक के मोबाइल व हेलमेट को पटककर तोड़फोड़ किए थे।

प्रार्थी शिक्षक की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपीगण घटना के फरार थे जिसे सूचना पर, पकड़ा गया है, जिन्हें दिनांक 21.8.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – 1. अशोक अनंत पिता दयाराम अनंत उम्र 30 साल निवासी ग्राम ढनढन तखतपुर 2. शिवचरण डाहिरे पिता रामनारायण डाहिरे उम्र 24 निवासी ग्राम ढनढन तखतपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!