छत्तीसगढ़

महासमुन्द : अंग्रेजी शराब का तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार…

महासमुन्द : दिनांक 10.08.23 को मुखबीर सूचना मिला कि I20 कार क्रमांक CG 04 NW 8552 में अवैध रूप शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर I20 कार क्रमांक CG 04 NW 8552 को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। जिनसे पूछताछ करने पर अपना 1. हाबिल खाखा पिता निकोलस उम्र 56 वर्ष, 2. सुरेश तिर्की पिता यियोदर तिर्की उम्र 46 वर्ष साकिनान शैलेद्रनगर रायपुर होना बताये। वाहन में क्या रखा है के संबंध में पूछताछ किया तो गोलमोल जवाब देने लगे, कड़ाई से पूछताछ कर कार की तलाशी लेने पर (01)- दो कार्टून में 48 नग केन बीयर (02)- 02 नग बेलेण्डर अंग्रेजी शराब कुल ओएग्भग 25 लीटर शराब मिलने पर उक्त शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज मांगा गया जिनपर कोई कागजात लायसेंस नहीं होना बताया।

दोनो व्यक्तियों को अवैध शराब तस्करी करते पकड़ा गया। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से (01)- एक खाखी रंग के कार्टून में किंगफिशर बीयर 24 नग, (02)- एक खाखी रंग के कार्टून में 24 नग वडवाईजर केन बीयर, (03)- दो नग बेलेण्डर प्राईड बोतल 25500 एमएल जुमला कीमती 9320 रूपयें (04)- सफेद रंग की I20 कार क्रमांक CG 04 NW 8552 कीमती 4,00,000 रूपयें कुल जुमला कीमती 4,09,320 रूपयें को जप्त किया गया। आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से उनके विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा के तहत कार्यवाही की है।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!