छत्तीसगढ़

डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चलाने पर कार्यवाही ट्रेक्टर को किया जप्त…

महासमुन्द, 07 अगस्त 2023 / अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली श्री हेमंत नंदनवार के निर्देशानुसार अतिरिक्त तहसीलदार श्री जुगल किशोर पटेल द्वारा आज ग्राम पोटापारा सरायपाली में रोड पर डबल केजव्हील लगाकर ट्रैक्टर चला रहे ट्रैक्टर पर कार्यवाही किया जाकर सुपुर्द किया गया। वाहन ( EICHER 380) को ग्राम लम्बर से सिघोड़ा मुख्य मार्ग थाना सरायपाली में वाहन चालक रमेश सिहार द्वारा लगभग 300 मीटर तक चलाया गया था। सूचना प्राप्त होने पर मौके पर उपस्थित होकर वाहन मालिक भोजकुमार साव की उपस्थिति में ट्रैक्टर को जब्त कर प्रकरण के निराकरण होने तक सुरक्षार्थ थाना सरायपाली मे सुपुर्द किया गया।

नियमों के मुताबिक इन केज व्हील को लगा कर ट्रैक्टर को सड़क में नहीं चलाया जा सकता। इन लोहे के केजव्हील के तेज गति से सड़क पर चलने से इनकी रगड़ से सड़क तो क्षतिग्रस्त होती ही है, साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!