बिलासपुर : प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि बिलासपुर मे पढाई करती थी उसी दौरान आरोपी से मुलाकात हुआ था पीडिता आटो से आना जाना करती थी तब आरोपी ने उसे जबरदस्ती आटो से उतारकर अपने साथ मोटर सायकल मे बैठा लेता लोक लाज एवं भय के कारण पीडिता उसके साथ बैठ जाती थी मना करने पर मारने की धमकी और जोर से चिल्लाने लगता था पीडिता के घर वालो द्वारा आरोपी को समझाया गया कुछ दिन तक आरोपी शांत रहा फिर कुछ दिन बाद पीडिता को फोन कर शारिरिक संबध बनाने की धमकी देने लगा तथा इन्ट्राग्राम मे फेक आई.डी से पीडिता का फोटो वायरल कर दिया था पीडिता के रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा मे अपराध क्रमांक 372/2023 धारा 509ख, भादवि 67,67ए आईटी एक्ट 12 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह ए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री डी.आर.टंडन के निर्देशन मे थाना प्रभारी श्री अभय सिंह बैस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये लक्ष्मीनारायण कैवर्त उर्फ भानू पिता कृष्ण कुमार कैवर्त उम्र 20 साल निवासी ग्राम परसदा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











