सरायपाली : उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ बोलबम कावरियो के हुलिए में गेरुआ रंग का कपड़ा पहने हुए एक नीले रंग के R- 15 मोटर सायकल में रखकर अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुऐ रीवा मध्य प्रदेश जाने की सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ रवाना होकर NH 53 मेन रोड बैतारी चौक के पास पहुंचे जहा कुछ समय पश्चात उड़ीसा रोड की ओर से एक नीले रंग का R- 15 yamaha का मोटर सायकल आते दिखा जिसे घेराबंदी का रोका गया उक्त नीले रंग के बिना नंबर मोटर साइकिल में बैठे 02 व्यक्तियों को नीचे उतरवाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) अभय पटेल पिता अंबिका प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन घोपी थाना मनगवा जिला रीवा मध्य प्रदेश (2) अमित शुक्ला पिता ज्ञानेन्द्र शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन करहा थाना गंगेव जिला रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जो बोलबम कावड़ियो के भेष में गेरुवा कपड़ा पहने हुए थे जिसकी तलाशी लेने पर उनके मोटर साइकिल नीले रंग में बैग से भरा हुआ 31 किलो (एकात्तिस किलो) मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,75000 रुपए होना पाया गया जिससे पूछताछ करने पर बोलबम के भेष में कावड़ियो के रुप में अवैध गांजा छुपाकर गांजा को उड़ीसा से लाना बताया जिसके कब्जे से 31 किलो (एकात्तिश किलो) मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,75000 रूपये एवम परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर R- 15 मोटर साइकिल कीमती 2,00000 रूपये (दो लाख रुपए) कुल जुमला कीमती 9,95,000 (नौ लाख पंचानबे हजार रुपए) को समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 186/23, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा जाना हैं।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











