छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मोबाईल एवं मोटर सायकल का सरगना चोर गिरफ्तार.. आरोपी के कब्जे से करीबन तीन लाख कर मशरुका बरामद..

बिलासपुर : दिनांक-24/07/2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि एक आरोपी संदिग्ध हालत में मोटर सायकल में घुम रहा है, की सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होरक मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति को मोटर सायकल सहित संदिग्ध हालत में कोलवासरी घुटकू के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम करन साहू बताया, जिससे पूछताछ करने पर मोटर सायकल HF डिलक्स CG10AB 3021 को दिनांक-19/07/2023 को कोल डिपो घुटकू के पास से चोरी करना बताया तथा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मोटर सायकल के डिक्की में रखा हुआ चोरी के 7 नग एंड्रायड मोबाईल एवं 4 नग की-पैड मोबाईल मिला, जप्त मोटर सायकल थाना कोनी के अपराध क्रमांक-378/2023 धारा-379 भादवि का मशरुका पाये जाने से मोटर सायकल को अपराध सदर में जप्त कर आरोपी करन साहू को गिरफ्तार किया गया, तथा 11 नग मोबाईल चोरी की सम्पत्ति होने से धारा-41(1-4) जा.फौ./379 भादवि में जप्त कर आरोपी करन साहू के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर दिनांक-25/07/2023 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया, इस तरह सिरगिट्टी क्षेत्र के आदतन चोर करन साहू के कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये का मोटर सायकल एवं मोबाईल आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।

नाम आरोपी:- करन साहू पिता संत कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, सा.कुंदरापारा, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!