छत्तीसगढ़

2 लाख 50 हजार रूपये कीमत के नशीली दवाईयों सहित 2 आरोपियों को थाना भटगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सूरजपुर : थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक स्कूटी में 2 व्यक्ति नशीली दवाई लेकर बिक्री करने के लिए चंदौरा होेते हुए जरही की ओर जा रहे है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव की पुलिस टीम ने ग्राम जरही में घेराबंदी कर स्कूटी सहित अंजनी कुशवाहा पिता रामकिशुन कुशवाहा उम्र 28 वर्ष निवासी कटनेशा, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर एवं राहुल शर्मा पिता साधुसरन शर्मा उम्र 29 वर्ष ग्राम जरही, थाना भटगांव को पकड़ा जिनके कब्जे से एविल इंजेक्शन 239 नग, नशीली टेबलेट 1800 नग, ब्रूफॉन इंजेक्शन 218 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 20 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली दवाईयां व घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!