छत्तीसगढ़

बार-बार चिढ़ाने एवं जान से मारने की बात कहने से आक्रोषित होकर ग्रामीण युवक की हत्या करने में शामिल एक ही परिवार के 6 सदस्य पिता-पुत्र, दो-दामाद, फूफा एवं मामा गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 22.07.2023 को श्रीनाथ साहनी ने प्रार्थी को बताया कि छुरी जलप्रपात के पास किसी व्यक्ति का शव प्लास्टिक बोरी में लपेटा हुआ है, उसे बांध कर फेके हैं, यह बताने पर ग्राम के अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर प्लास्टिक बोरी को पुलिस की मौजूदगी में खोलकर देखा तो तौलिया एवं चप्पल दिखाई पड़ने पर निकाले एवं पहचान करने पर मृतक की पहचान रामचंद्र राम उम्र 28 साल के रूप में पहचान किये। मृतक का पी.एम. कराने पर हत्या करना पाये जाने पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के संदेही आरोपी बसंत राम, गोविन्द राम, संजय राम, सस्तु राम, ठीमन राम एवं गुदल राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 20.06.2023 को रामचंद्र राम इन्हें शराब के नशे में मिला वह बार-बार इनके घर में आता था और उन्हें अक्सर कहता था कि-”रूपन्ती बाई पिता गुदल राम कुछ दिनों पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है, उसकी छोटी बहन एवं दामाद संजय को भी मैं मार दूंगा“ जिससे वे सभी आक्रोशित होकर रामचंद्र राम को पकड़कर उसके गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दिये एवं मोटर सायकल इस्तेमाल कर उसके शव को बोरी में भरकर गुल्लू छुरीघाघ जलप्रपात में ले जाकर छिपा दिये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 एए 6431 एवं डिलक्स मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एच. 2370 जप्त किया गया है। आरोपीगण 1- बसंत राम उम्र 21 साल, 2-गोविन्द राम उम्र 32 साल, 3-संजय राम उम्र 28 साल, 4-सस्तु राम उम्र 30 साल, 5-ठीमन राम उम्र 35 साल एवं 6-गुदल राम उम्र 45 साल को दिनांक 24.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण 1- बसंत राम उम्र 21 साल निवासी झरगांव बरटोली,

2-गोविन्द राम उम्र 32 साल निवासी पिल्खी चौकी लोदाम,

3-संजय राम उम्र 28 साल निवासी सरडीह थाना बगीचा,

4-सस्तु राम उम्र 30 साल निवासी झरगांव,

5-ठीमन राम उम्र 35 साल निवासी तालासिली,

6-गुदल राम उम्र 45 साल निवासी अंधरझर थाना आस्ता।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!