छत्तीसगढ़

बिल्हा : गोदाम के कर्मचारी ही निकला चोरी का मास्टर मांइड, दिन में चांवल गोदाम में काम करता था और रात को बाहर, खडे ट्रक की बैट्री को करता था चोरी…

बिलासपुर : थाना बिल्हा में निपनीया के चांवल गोदाम के आसपास खडी ट्रको में आये दिन बैट्री चोरी होने की सूचना मिलने पर प्रार्थी प्रदीप शर्मा तथा प्रमोद अग्रवाल के घटना दिनांक 02.07.2023 से 20.07.2023 के मध्य कुल 10 नग बैट्री चोरी होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कर आसपास के सीसीटीव्ही कैमरा लगभग 100 का फुटेज चेक किया तो एक संदिग्ध व्यक्ति जिसको पहचान कराने पर प्रार्थी के द्वारा अपने चांवल गोदाम में काम करने वाले व्यक्ति अनिकेत यादव का होने की संदेह व्यक्त किया जिस पर तत्काल गोदाम के कर्मचारी अनिकेत यादव को अभिरक्षा में लेकर मौके पर पुछताछ किया जो प्रारंभ में अनभिज्ञता जाहिर करते हुये गोल मोल जवाब दे रहा था जिसे हिकमत तमली से पुछताछ करने पर अपने साथी अक्षय उर्फ बंटी विश्वकर्मा के साथ मिलकर दिन में खडे गाडी की रेकी कर रात्रि 3.00 बजे के बाद मौका देखकर पाना से खडे गाडियों के बैट्री को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 इएच 7301 में ढोकर घर लेजाना तथा 03 नग बैट्री को अपने पहचान के साहिद अली के पास बिक्री करना बताया। चोरी गये उक्त 10 नग बैट्री को आरोपियों के पास से बरामद किया गया तथा आरोपियो को मामले में गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1.अनिकेत उर्फ निक्का यादव पिता विशााल यादव उम्र 19 साल निवासी निपनीया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2.अक्षय उर्फ बंटी विश्वकर्मा पिता स्व धन्नु उम्र 19 साल निवासी झल्फा थाना हिर्री जिला बिलासपुर (छ.ग.)

3.साहिद अली पिता साबिद अली उम्र 19 साल निवासी स्थिाईपता ग्राम निपनीया हा.मु.

देवरी खुर्द चैक अटल आवस थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)(खरीदार)

जप्त संपत्ति – बैट्री 10 नग कुल कीमती 60,000 रूपये

2.मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 इएच 7301 । जुमला क़ीमती 75000/_

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!