छत्तीसगढ़

बालोद : लग्जरी कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही……

बालोद : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 20-07-2023 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 उसमें दो लोग अवैध रूप से गांजा रखकर कांकेर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे है कि सुचना पर उप. निरीक्षक अरूण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन.एच.30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा उ0प्र0 एवं बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा उ0प्र0 का रहने वाल बताया तलाशी लेने पर होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 के पीछे सीट के पीछे 27 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसे एक सफेद रंग की बोरी में भरकर कुल वजनी 54 किलो 300 ग्राम किमती 543500 रू0 मिला एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 किमती लगभग 200000 रू0 कुल जुमला 743500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1- मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र0 2- परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी गिरफ्तार:- 1- मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र0

2- परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र0 आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से आगरा (उ0प्र0 में ले जाकर खपाने की थी तैयारी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!