छत्तीसगढ़

लिफ्ट लेकर, लिफ्ट देने वाले का मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिलासपुर /- प्रार्थी रंजीत मरावी ग्राम चंगोरी थाना उपस्थित आकर दिनांक 15.07.2023 के रात्रि 22.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.07.2023 के दिन करीबन 11.00 बजे बिजली ऑफिस राम मंदिर चौक कोटा आया था। बिजली ऑफिस से मोटरसाइकिल पल्सर से वापस बेलगहना रोड बेरियल होते हुए घर वापस जाते समय एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति लिफ्ट मांगा और बोला कि आगे तक लिफ्ट दे दो तब मैं उसे अपने मोटरसाइकिल के पीछे बैठा कर बेरियल के आगे पहुंचा था। गाड़ी खड़ी कर पेशाब कर रहा था की लिफ्ट लेकर जाने वाला व्यक्ति मेरे मोटरसाइकिल CG 10 BL 7313 को चोरी कर ले गया जिसे मैं 4-5 दिन से पता तलाश कर रहा हूं नहीं मिला। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही गिरजा शंकर दुबे साकिन मदनपुर हाल मुकाम पडा़वपारा कोटा से पूछताछ किया गया। संदेही मेमोरेंडम कथन में बताया की चोरी गई मोटरसाइकिल को डीकेश कुमार भारद्वाज द्वारा ग्राम भरसेला नया थाना सिटी कोतवाली जिला बलौदा बाजार के पास अक्षय कुमार मनहरे ग्राम जूनवानी के माध्यम से ₹10000 में गिरवी रखा था। आरोपी गिरजा शंकर दुबे ने डीकेश कुमार से मांग कर पेश करने पर बजाप्ता शुमार किया गया।

 विवेचना में आरोपी के विरुद्ध लिफ्ट लेकर लिफ्ट देने वाले की मोटरसाइकिल को चोरी करने का सबूत पाए जाने पर आरोपी गिरजा शंकर दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 30 साल साकिन मदनपुर थाना रतनपुर हाल मुकाम पड़ावपारा काली मंदिर के पास कोटा को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!