छत्तीसगढ़

धोखाधड़ी का शांतिर फरार आरोपी गिरफ्तार कई लोगों से लाखों रूपये का धोखाधड़ी कर लंबे समय से था फरार…

कोरबा : शातिर अपराधी दीपक दास महंत के द्वारा सोसायटी में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर नेट से फार्म डाउन लोड कर उसमें लोगों का नाम दर्ज कर सहकारी सेवा समिति का सील चोरी छिपे निकालकर उक्त फार्मों में लगाकर फर्जी काल्पनिक हस्ताक्षर 5-8 लोगों से 3 लाख 67 हज़ार रूपये का घोखाधडी किया है तथा एक अन्य घटना में अपने परिचित के दोस्त से मिलकर उसके पिता को लोन दिलाने का झांसा देते हुए उससे उसका पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड पैनकार्ड तथा लिंक मोबाईल तथा मोबाईल का पासवर्ड भी बड़े शातिराना तरीके से सबंधित से लेकर उसके साथ भी 11 लाख रूपये का धोखाधडी संबंधी बात सामने आई है। उस संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर भी पृथक से कार्यवाही की जावेगी।

दीपक दास महत पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लोगों एवं पुलिस के झोककर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष रूप से पता तलाश हेतु पुलिस आंख में धूल संपर्क सूत्र तैयार किया गया था, तथा कड़ी परिश्रम एवं मेहनत के बाद दीपक दास को दिनांक 29.06. 2023 को सिवनी चांपा से पकड़ा गया। थाना कुसमुण्डा लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. दीपक दास महंत पिता कार्तिक दास महंत उम्र 21वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!