छत्तीसगढ़

बिलासपुर : आदतन मोटर सायकल चोर चढा ACCU के हत्थे, चोरी की 04 मोटर सायकले हुई बरामद..

बिलासपुर : दिनांक 23.06.23 के शाम 06.00 बजे करीब प्रार्थी घनश्याम माथुर पिता धन्नू कुमार माथुर निवासी कंपनी गार्डन के पास अपने मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डिलक्स क्रमांक CG28-H-5352को कंपनी गार्डन के सामने लाक करके खडी कर गार्डन में घुमने चला गया, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गार्डन के बाहर खडी उसके उक्त मोसा सायकल को चोरी कर ले गया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अपराध क्रमांक 612 / 2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार है कि दिनांक 25.06.23 के रात्रि 10 बजे करीब प्रार्थी विनाय बाकरे पिता स्व. नारायण राव बाकरे उम्र 52 साल निवासी बृहस्पति बाजार अपने घर में ताला लगाकर सो रहा था, कि उसी दौरान रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खडी उसके मोसा सायकल होण्डा सी.बी. युनिकार्न 150 सीसी क्रमांक CG10 – AQ – 1110 चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अपराध क्रमांक 615 / 2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार है कि दिनांक 21 एंव 22.06.23 के दरम्यानी रात्रि जबडापारा थाना सरकण्डा निवासी कमलेश निर्मलकर पिता रामायण प्रसाद निर्मलकर अपने घर में सो रहा था। रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खडी उसके स्कूटर हीरो मेस्टो क्रमांक CG10-V-7916 चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा बिलासपुर में अपराध क्रमांक 844 / 2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। प्रार्थी अमित कुमार साहू पिता मन्नू लाल साहू निवासी नवागांव मोहदा थाना रतनपुर निवासी द्वारा 22.06. 2023 को थाना रतनपुर में अपने मोटर सायकल बजाज प्लसर 150 सीसी क्रमांक CG10AK-6886 के विवाह सामारोह में शमिल होने के दौरान चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था ।

मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि पृथ्वीराज उर्फ मोनू ठाकुर निवासी ग्राम घुरू चोरी की एक मोटर सायकल को बेचने के फिराक में बृहस्पति बाजार के पास घुम रहा था, जिसे घेराबंदी कर एसी. सी. यु. टीम द्वारा पकडा गया। आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने एवं कडाई बरतने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया गया साथ ही शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में कूल चार मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसे भी ए.सी. सी. यु टीम द्वारा बरामद किया गया। अग्रिम विधिवत कार्यवाही हेतू आरोपी एवं मशरूका को थाना सिविल लाईन बिलासपुर सूपुर्द किया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी : पृथ्वीराज उर्फ मोनू ठाकुर पिता प्रमोद ठाकुर उम्र 22 साल निवासी तक्षशीला स्कुल ग्राम घुरू थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बरामद मशरूका

• मोटर सायकल होण्डा सी. बी. युनिकार्न 150 सीसी क्रमांक CG10 – AQ-1110

• मोटर सायकल हीरो एच. एफ. डिलक्स क्रमांक CG28-H-5352

• स्कूटर हीरो मेस्टो क्रमांक CG10-V-7916

• मोटर सायकल बजाज प्लसर 150 सीसी क्रमांक CG10-AK-6886

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!