छत्तीसगढ़

छोटे भाई ने की सगे बड़े भाई की गला दबाकर हत्या, परिजनो एवं पुलिस को आत्महत्या की झूठी कहानी बताकर करता रहा गुमराह आरोपी गिरफ्तार..

महासमुंद : दिनांक 23/06/2023 को सूचक तुलसीराम पटेल निवासी ग्राम छपोराडीह थाना उपस्थित आकर बताया कि थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम सरेकेल में इसका साढू भाई का बेटा दीपक पटेल अपने घर के कमरे के अंदर पलंग में मृत अवस्था में पड़ा है तथा गले एवं शरीर के विभिन्न हिस्सो में चोट खरोच के निशान है, कि सूचना पर मर्ग क्रमांक 29/2023 धारा 174 जाफौ कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया ।

मर्ग जांच के दौरान घटना दिनांक समय को मृतक दीपक पटेल एवं उसका छोटा भाई बालेन्द्र पटेल के अलावा घर पर अन्य कोई व्यक्ति उपस्थित नही था, पुछताछ करने पर बालेन्द्र पटेल अपने शरीर एवं दीपक पटेल के शरीर पर दिख रही चोट खरोच के निशान का कारण छुपाकर पुलिस एवं परिजनो को लगातार गुमराह कर रहा था, पटेवा पुलिस द्वारा घटनास्थल का सुक्षमता से निरीक्षण एवं बालेन्द्र पटेल से हिकमत-अमली से पुछताछ करने पर अन्तत: आरोपी बालेन्द्र पटेल ने घटना दिनांक को अपने बड़े भाई दीपक पटेल से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा होना एवं झूमा झपटी के दौरान दीपक पटेल को आंगन में रखी खाट से टिका कर गला दबाकर हत्या करना कबूल किया । थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 106/2023 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी बालेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महासमुंद में पेश किया जाता है ।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!