छत्तीसगढ़

अपने आप को कंपनी का आदमी बताते हुए जेवर का छाप कंपनी में दिखाने तथा ईनाम मिलने का प्रलोभन देकर सोने चांदी के जेवर को लेकर धोखाधड़ी, 2 महिला एवं 2 पुरूष आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थिया लक्ष्मी यादव निवासी लोखण्डी द्वारा दिनांक 23.06.23 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 02.06.23 को तीन महिलायें उसके घर आकर पुराने बर्तन बदलने के लिये मांगी जिनके बदले में दूसरे दिन दिनांक 03.06.23 को नये बर्तन देकर विश्वास अर्जित कर जेवर की मांग किये जिसमें अपने आप को कंपनी का आदमी बताते हुए जेवर का छाप कंपनी में दिखायेंगे कंपनी द्वारा ईनाम दिया जायेगा बाद में जेवर लौटा देंगे कहते हुए प्रार्थीया से सोने चांदी के जेवर उतरवा कर भाग गये एवं भागने के पूर्व विश्वास दिलाने के लिये आरोपी महिलाओं द्वारा अपना मोबाईल नंबर 6287685764 होना बताये कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया जिस

पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उक्त मोबाईल नंबर 6287685764 की तलाश की गई, सायबर सेल से कॉल डिटेल एवं लोकेशन के आधार पर आरोपी शबनम मलहार के पास उक्त सिम कार्ड एवं मोबाईल को जप्त किया गया है। पूछताछ पर अपने साथी सुरेन्द्र मलहार, शबनम मलहार एवं शोभा मलहार तथा बेबी उर्फ बेबिया मलहार के साथ मिलकर घटना करना बताये हैं।

आरोपियों के निशांदेही पर सोने का एक जोड़ी झूमका, मंगलसूत्र, लाकेट, एवं दो जोड़ी चांदी का पायल जुमला कीमती 80,000 रूपये को जप्त किया गया है एवं प्रकरण के आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में एक आरोपी बेबी उर्फ बेबीया मलहार पति सुरेन्द्र मलहार फरार है, जिनकी तलाश जारी है

नाम पता गिरफ्तार आरोपी : 1. शबनम मलहार पति रंजित मलहार उम्र 26 वर्ष निवासी पिपचो दारू हजारी बाग झारखंड, हाल मुकाम महराजा नगर मैहर थाना मैहर जिला सतना म.प्र.

2. शोभा मलहर पति छोटू मलहर उम्र 35 वर्ष निवासी केवाल बरही थाना बरही झारखंड हाल मुकाम तिलैया थाना कोडरमा जिला कोडरमा

3. रंजीत मलहार पिता ज्ञानी मलहार उम्र 28 वर्ष निवासी पिपचो दारू जिला हजारीबाग झारखंड हाल मुकाम महाराजा नगर मैहर थाना मैहर म०प्र०

4. सुरेन्द्र मलहार पिता बजरंगी मलहार उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरिया बस्ती सारा बेड़ा सरूबेरा थाना मांडू जिला रामगढ़ झारखंड 829134

नाम पता फरार आरोपी :- बेबी उर्फ बेबीया मलहार पति सुरेन्द्र बेबी उर्फ बेबीया मलहार पति सुरेन्द्र मलहार फरार है

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!