छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा बेलगहना पुलिस के हत्थे…

बिलासपुर : दिनांक 16.06.2023 को पीडिता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 13.11.2021 से 09.06.2023 तक लगातार पीडिता को कटघोरा निवासी टेकराम उर्फ उदय प्रजापति के द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थिया के उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी टेकराम उर्फ उदय प्रजापति पिता शंकरलाल प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी कटघोरा वार्ड नं 03 अंबेडकर नगर थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. का पतासाजी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये, जिसे विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी – टेकराम उर्फ़ उदय प्रजापति पिता शंकरलाल प्रजापति उम्र 20 साल साकिन कटघोरा वार्ड नं. 03 अंबेडकर नगर थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!