छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने वाला सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में…

बिलासपुर : प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सत्यप्रकाश मानिकपुरी के साथ इसका जून 2021 से जान पहचान है, जो शादी करने की बात कहते हुये प्रार्थिया को अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, प्रार्थिया जब भी शादी करने की बात कहती वह टाम मटोल करता था, एवं शादी करूंगा कहकर किराये के मकान में रख कहीं भी आने जाने से मना करता एवं बाहर जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर मारपीट करता था एवं गोपनीय फोटो विडियो को वायरल कर देने की धमकी देता था, प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को पकडा गया, आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- सत्यप्रकाश मानिकपुरी पिता रघुदास मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष निवासी- ईमलीभाठा सरकण्डा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!