छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या करने के नियत से एक राय होकर बलवा, मारपीट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे..

बिलासपुर : प्रार्थी अवधराम यादव पिता पुसउराम यादव उम्र 48 वर्ष निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा का दिनांक 23.05.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 12.00 बजे घर के बाहर लड़ाई झगड़ा का आवाज सुनकर बाहर आया तो देखा कि इसके लड़के जागेश , अजय एवं उसके दोस्त अमित भगत व अन्य के साथ आकाश मिरी, गोलू मिरी, रघु, सोनू सूर्यवंशी, बबलू धुरी, रवि यादव एवं अन्य लाठी डंडा, टंगिया, ईंट, पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे, तब वह अपने पत्नि के साथ बीच बचाव करने आये तो इनके साथ भी मारपीट किये हैं, मारपीट करने से मुझे, मेरी पत्नि एवं मेरे लड़के जागेश यादव, अजय यादव तथा लड़के का दोस्त अमित भगत को चोंट आया है, जिन्हे सिम्स अस्ताल में भर्ती किये हैं।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल घटना की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु. से.) को दिया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश अनुसार आरोपियों के धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की गई जिन्हे पृथक-पृथक स्थानों से दिनांक 24.05.2023 को पकड़कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित स्वीकार किये जिनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा, टांगी जप्त कर आहतो के डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर धारा 307 भादवि जोड़ा गया एवम विधिवत् आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

नाम आरोपी 01. आकाश मिरी उर्फ छोटू पिता स्व. रामचरण उम्र 29 वर्ष । 02. गोलू उर्फ अजय मिरी पिता स्व. रामचरण उम्र 32 वर्ष । 03. रघु श्रीवास उर्फ छोटू पिता राजेन्द्र श्रीवास उम्र 29 वर्ष । 04. सोनू सूर्यवंशी उर्फ सूरज पिता ईश्वर सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष 05. बबलू उर्फ सनत धुरी पिता द्वारिका धुरी उम्र 25 वर्ष । 06. रवि यादव पिता सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष । सभी निवासी ईमलीभाठा बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!