छत्तीसगढ़

रास्ता पूछने के बहाने अपने साथियों के साथ युवक के पाॅकेट से मोबाईल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थी शिवनाथ सिंह उम्र 30 साल निवासी देवरी ने दिनांक 14.05.2023 को चौकी दोकड़ा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 13.05.2023 की रात्रि लगभग 10 बजे मोटर सायकल से देवरी से फोस्कोटोली की ओर जा रहा था तो रास्ते में फोस्कोटोली स्थित स्कूल के पास कुछ लड़के इससे मिले एवं तपकरा जाने का रास्ता पूछने पर यह उन्हें रास्ता बता रहा था उसी दौरान चुपके से पीछे से लड़के लोग इसके पाॅकेट से मोबाईल कीमती 4000 रू. को चोरी कर ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से उक्त चोरी किये हुये मोबाईल का उपयोग करना पाये जाने पर पतासाजी कर तत्काल प्रकरण के संदेही आरोपी हेमंत यादव को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी उक्त चोरी की घटना में शामिल होना बताया एवं उक्त मोबाईल को 02 हजार रू. में अन्य आरोपीगणों से खरीदना बताया, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। आरोपी हेमंत यादव उर्फ बुतल उम्र 26 साल निवासी पण्डरीपानी थाना कुनकुरी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 15.05.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!