छत्तीसगढ़

सीपत : गाली गलौच कर मारपीट करने वाले आदतन आरोपी गिरफ्तार…

सीपत : प्रार्थी सुनिल वस्त्रकार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14-05-2023 को सुबह 07.00 बजें प्रार्थी परिवार साहित अपने नया घर से पुराना घर जाने के लिये निकला था कि घर से बाहर निकलते ही गांव का आशुतोष उर्फ पिंटू विश्वकर्मा इससे शराब पीने के लिये पैसे की मांग किया तो यह उसे पैसे देने से मना किया तो वह इसे मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगा, यहं उसे गाली देने से मना किया तो वह इसे जान से मार दुंगा कहकर इस पर हमला करते हुये लोहे के राड से मार दिया जिससे इसके सिर में चोट आई व खून निकलने लगा |

पिंटु विश्वकर्मा इसके घर के पास रहता हैं जो आये दिन इसके साथ अनावश्यक लडाई झगड़ा करते रहता हैं । कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया विवेचना दौरान आरोपी को पकडकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार किया जिससे घटना मे प्रयुक्त एक नग लोहे के राड को आरोपी के कब्जे से विधिवत जप्त कर आज दिनांक 14.05.2023 के 11.00 बजें गिर. किया गया है जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!