छत्तीसगढ़

जशपुर : प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही, 02 तस्कर गिरफ्तार एवं तस्करी में प्रयुक्त बुलेट मोटर सायकल जप्त…

जशपुर : दिनांक 07.05.2023 को विश्वस्त मुखबीर से चौकी कोतबा को सूचना मिला कि मुरली यादव उर्फ संकीर्तन यादव अपने साथी शेख नसीम निवासी रोकबहार को अपने बुलेट मोटर सायकल में पीछे बैठाकर बीच में सफेद बोरी में 02 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप को अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देष्य से ओड़िसा की ओर से कोतबा की ओर आ रहा है, इस सूचना पर तत्काल चैकी प्रभारी कोतबा अपने स्टाॅफ के साथ गोलियागढ़ (कोतबा) मार्ग में आने-जाने वाले मोटर सायकल की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान सामने आ रही बुलेट मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 ओ.जी. 4278 में सवार 02 व्यक्तियों को रोककर कफ सिरप रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 पेटी कार्टन में कुल 240 नग कोडिन फाॅस्फेट ओनेरेक्स सिरप कीमती ₹ 36000 /-मिलने पर उन्हें वाहन सहित अभिरक्षा में लेकर चौकी लाया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने उक्त कफ सिरप को मोटर सायकल से तस्करी करते हुये लाना बताने पर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर *आरोपीगण 1- मुरली यादव उर्फ संकीर्तन यादव उम्र 38 साल निवासी खजरीढाप चौकी कोतबा एवं 2- शेख नसीम उम्र 22 साल निवासी रोकबहार* को दिनांक 07.05.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!