छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल..

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : दिनांक 30.04.23 को प्रार्थी, ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इलेक्ट्रॉनिक दुकान खोलने को गया था, देखा, दुकान का शटर टूटा था, अंदर जाकर देखा, दराज के नकदी रकम 4000 ₹ को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान लगातार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था जिसे आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया तथा मेमोरेंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी – संजय पिता मंगलू नवरंग उम्र 19 वर्ष साकीन बोरसी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0) के विरुद्ध धारा 457, 380 IPC के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!