छत्तीसगढ़

बिलासपुर : टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफत में…..

बिलासपुर : प्रार्थी जय सारथी पिता धनीराम सारथी उम्र 36 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा का दिनांक 04.05.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 03.05. 2023 के रात्रि करीब 11.00 बजे मोहल्ले में बन रहे शिव मंदिर के पास अपने साथी दिलीप पाण्डेय, चिंटू विश्वकर्मा के साथ बैठा था इसी दौरान मोहल्ले का करन उर्फ बीरू सारथी अपने हाथ में टंगिया लिये हुये आया और मेरे पिताजी के बारे में उल्टा सीधा बोलता है, कहकर गाली गुप्तार करने लगा जिसे मना करने पर वह अपने पास रखे टंगिया से सिर, गला में हत्या करने के नियत से वार किया

जिसे अपने हाथ से बचाव करते हुये रोकने पर दाहिने हाथ की कोहनी पास कट गया है, यदि हाथ से नहीं रोकता तो निश्चित ही सिर एवं गला में गंभीर चोंट लगने से मृत्यु हो सकता था, टांगी से मारपीट करता देख इसके साथी दिलीप पाण्डेय व चिंटू विश्वकर्मा बीच बचाव करने आये तो करन सारथी भाग गया, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी करन उर्फ बीरू सारथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!