छत्तीसगढ़

ढेका स्थित राहुल पेट्रोल पंप के काउंटर से 40200 रूपये चोरी करने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे..

बिलासपुर : आरोपी सौरभ कुमार दिनांक 26.04.2023 के रात्रि लगभग 8:00 बजे रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी कर ले गया था और दिनांक 29.04.2023 के रात्रि मस्तूरी रोड में अपने दोस्त रितेश उर्फ टोबो वर्मा के साथ घूमने गया था दर्रीघाट में गाड़ी पंचर हो गया कह कर अपने दोस्त राहुल को बुलाया राहुल अपने दोस्त शाहिद खान के साथ दर्रीघाट गया राहुल अपनी गाड़ी में शाहिद खान और सौरभ देवांगन को बिठा कर लाया आरोपी रितेश उर्फ टोबो वर्मा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ई क्यू 8194 में अकेले आया और ढेका रोड में स्थित राहुल पेट्रोल पंप में पेट्रोल और हवा भरवाने रूके हवा भरवा कर पेट्रोल डलवाने आया 70 रूपये का पेट्रोल डलवा कर पेट्रोल डालने वाले के साथ चिल्हर पैसा लेने केबिन के अंदर गया पेट्रोल डालने वाला व्यक्ति पैसा देकर केबिन से निकल गया दराज में रखे पैसे को देखकर आरोपी सौरभ उर्फ छोटू देवांगन की नीयत बिगड़ गई और वह दराज में रखे 40200 रूपये को निकालकर अपने साथी रितेश उर्फ टोबो वर्मा के साथ निकल गया शेष अन्य 2 साथी पेटीएम से पैसा पेमेंट कर अपने मोटरसायकल में पेट्रोल भरवाए उन्हें आरोपी सौरभ देवांगन के हरकत के बारे में भनक भी नही लगी और वे दोनो वहां से अपने अपने घर निकल गए आरोपी सौरभ देवांगन अपने साथी रितेश उर्फ टोबो वर्मा के साथ पुलिस से बचने के लिए सिमगा भाग गया तथा पुलिस से बचने लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा रात्रि सिमगा में मोबाइल बंद कर अपने निवास स्थान चिंगराजपारा वापस आकर लुक छुप कर रह रहा था

दिनांक 02.05.2023 को सूचना मिली कि सौरभ अपने अपने शरीर में महंगे टैटू बनवा रहा है इसकी सूचना तत्काल टीम तैयार कर मौके पर पहुंची आरोपी सौरभ देवांगन उर्फ छोटू को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर पहले आरोपी घटना करने से इंकार कर गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी के मोटरसाइकिल कीमती 30000 रूपये व नगदी रकम 30000 रूपये जप्त किया गया आरोपी द्वारा 5000 रूपये रितेश उर्फ टोबो वर्मा को देना बताया और शेष 5000 रूपये खर्च करना बताया आरोपी रितेश उर्फ टोबो वर्मा के कब्जे से 5000 रूपये जप्त किया गया आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

नाम आरोपीः- 1. सौरभ उफ छोटू देवांगन पिता ललित देवांगन उम्र 20 साल साकिन चिंगराजपारा सूर्या चौक थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. प्रभात चौक थाना

2. रितेश उर्फ टोबो वर्मा पिता परमानंद वर्मा उम्र 22 साल साकिन चिंगराजपारा सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!