छत्तीसगढ़

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेला रहे पांच लोगों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने पकड़ा…

सूरजपुर : थाना प्रतापपुर पुलिस ने सोमवार को आईपीएल क्रिकेट मैच पर मोबाईल-लेपटाप में महादेव ऐप के जरिए ऑनलाईन जुआ-सट्टा खेला रहे 5 आरोपियों को पकड़ा है जिनके विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। दिनांक 01.05.2023 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खोरमा सरनापारा स्थित किराये के क्वार्टर में आईपीएल क्रिकेट मैच पर मोबाईल एवं लेपटाप में महादेव ऐप के जरिए ऑनलाईन पैसा का हारजीत का दाव लगाकर जुआ सट्टा पट्टी खेला जा रहा है।

पुलिस की टीम ने मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी अनिल यादव पिता शंकर लाल यादव उम्र 25 वर्ष सा. केलाबाड़ी, थाना पदम्भनामपुर जिला दुर्ग, बिलास सिंघारे पिता नंद सिंघारे उम्र 26 वर्ष निवासी केलाबाड़ी, थाना पदम्भनामपुर जिला दुर्ग, मोहम्मद उमर अली पिता मोहम्मद जलील उम्र 28 वर्ष निवासी जेलपारा, थाना सूरजपुुर, मोहम्मद अमन पिता मोईयुद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी जेलपारा, थाना सूरजपुर, विजय चन्द्राकर पिता श्रवण चन्द्राकर उम्र 41 वर्ष निवासी आमालोरी, थाना पाटन जिला दुर्ग को पकड़ा जिनके कब्जे से 25 नग एन्ड्राईड मोबाईल, 3 नग लेपटाप, चार्जर, इन्वार्टर बैट्री, पेन मार्कर, 2 नग मोटर सायकल कुल कीमत 5 लाख 3 हजार रूपये का जप्त कर आरोपियों के विरूद्व छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!