छत्तीसगढ़

ACCU बिलासपुर व थाना सकरी की ऑनलाइन सट्टे पर बडी कार्यवाही नामी खाईवाल के कब्जे से लगभग 08 लाख रुपए सहित लगभग 10 लाख का मशरूका जप्त..

बिलासपुर : सूचना मिली की अमेरी का रहने वाला नामी खाईवाल आशीष तन्ना फिर से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है की सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना सकरी की संयुक्त टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ मुखबीर की सूचना पर

सलोम टाॅवर अमेंरी निवासी आशीष तन्ना के घर पर रेड कार्यवाही किया गया जो आशीष तन्ना अपने मकान में सेट अप तैयार कर आॅनलाईन क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाते पकडा गया जिनके कब्जे से नगदी रकम 400000 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन, 10 नग ए.टी.एम. कार्ड, टी.वी. सेट व 02 नग चेक बुक तथा 02 बैंक खाते से 03 लाख 96 हजार रू सीज किया गया आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका एवं लगभग 50 लाख से अधिक का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के नये प्रावधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जाता है, बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है तथा पुर्व में

दिनाॅक 28.04.23 को ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा 01 खाईवाल सहित 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। भविष्य में भी लगातार अवैध कार्य करने वालो पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!