छत्तीसगढ़

नशे के कारोबार पर थाना विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही, 42 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन सहित 1 गिरफ्तार..

सूरजपुर : मुखबीर से सूचना मिला कि दशहरा मैदान विश्रामपुर के पास रोहित मिश्रा उर्फ बाटूल निवासी विश्रामपुर अपने पास नशीली मादक पदार्थ इंजेक्शन रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर की पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रोहित मिश्रा उर्फ बाटूल पिता स्व. माधव मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी झोपड़पट्टी, थाना विश्रामपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 38 नग एविल इंजेक्शन व 46 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन कुल 84 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 42 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित मिश्रा उर्फ बाटूल को विधिवत् गिरफ्तार किया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!