छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सली हमला, 10 जवान शहीद, IED से बनाया निशाना, मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सल हिंसा की घटना में जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने माओवादियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सब शहीदों के परिवारों के साथ हैं।

नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी आई थी जिसके बाद DRG के जवान वहां पहुंचे थे। वह ऑपरेशन कर लौट रहे थे कि तभी IED की चपेट में उनका वाहन आया। घटना में 10 जवान और एक चालक शहीद हुए हैं। हमने और बल को भेज दिया है। पिछले 4 वर्षों में नक्सलियों का 60% मूवमेंट कम हुआ है: छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग

हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है: बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!