बालोद : थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 145/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6,7,8 के तहत कार्यवाही किया गया है। उक्त प्रकरण के मुख्य खाईवाल आकाश उर्फ सन्नी मोटवानी पिता गोवर्धन मोटवानी पता वार्ड क 09 इंदिरा कालोनी चिखलाकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद जो परदे के पीछे अन्य राज्य व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलो मे छीपकर रहकर आईपीएल क्रिकेट मैच व अन्य क्रिकेट मैचो में एप के माध्यम से आई.डी पासवर्ड देकर आनलाईन सटटा पर रूपयो का दांव लगाकर हारजीत कर जुआ खेलाता था
जिसे विशेष संसूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया जिसके मोबाईल फोन से आनलाईन क्रिकेट सटटा एप यूजर आईडी, पासवर्ड, यूपीआई ट्रासेक्शन, अन्य राज्यो के ग्राहक बैंक खाता में लाखो का लेनदेन की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर आज , दिनांक 25.04.2023 को थाना दल्लीराजहरा में आरोपी आकाश उर्फ सन्नी मोटवानी पिता गोवर्धन मोटवानी पता वार्ड क 09 इंदिरा कालोनी चिखलाकसा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद को विधिवत गिस्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त प्रकरण में आरोपी के बैंक खाता व मोबाईल डाटा के माध्यम से अन्य जिला / राज्यों के आईपीएल सटटा खाईवाल के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है आगे कार्यवाही जारी रहेगी। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, 02 नग एटीएम कार्ड, 01 नग टीवी, 01 नग सेटप बाक्स, 01 नग रजिस्टर हिसाब किताब वाला, नगदी रकम 18100 रुपये जप्त किया गया है।




















