छत्तीसगढ़

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सटटा खिलाने वाले पर बालोद पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही… कमशिन पर बैंक खाता देने वाले व खाईवाल सहित 04 आरोपी गिरफ्तार…

बालोद : थाना राजहरा व सायबर सेल टीम के द्वारा राजहरा रेलवे स्टेशन के पास शितला मंदीर के पीछे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर सटटा खिलाने की सूचना पर दबिश देकर ललित जैन उर्फ लडडू मौके पर मिलने से उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा लखनउ व पंजाब के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर रूपये पैसो का दांव लगाकर ऑनलाईन व नगदी रकम लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सटटा खिलाना बताया इसके अलावा वह अन्य 04 लोगो प्रदीप जाना, डोमन सुधाकर, मोहन नेताम, मुकेश मराठी कोे कमीशन देकर उसके बैंक खाता व एटीएम कार्ड ,चेक बुक लेना और उसका उपयोग अपने द्वारा करना बताया।

जिस पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 145/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6,7,8 के तहत कार्यवाही कर आरोपी 1.ललित जैन उर्फ लडडू पिता गुलाबचंद जैन पता वार्ड 15 राजहरा के कब्जे के 01 नग मोबाईल, 03 नग बैंक खाता, 02 नग एटीएम कार्ड 01 नग चेकबुक व नगदी 25000 रूपये नगदी रकम बरामद किया गया है। आरोपी के मेमोरण्डन के आधार पर कमीशन लेकर अपने बैंक खाता देने वाले खाता धारक आरोपी 2. प्रदीप जाना पिता स्व सुनील जाना उम्र 31 वर्ष पता शास्त्री नगर राजहरा 3. डोमन सुधाकर पिता स्व रामधीन सुधाकर उम्र 30 वर्ष पता वार्ड 03 पटेल कॉलोनी राजहरा 4.मोहन नेताम पिता सनातन सिंह नेताम उम्र 42 वर्ष पता पता शास्त्री नगर राजहरा कुल 04 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

बैंक खाता धारको से पूछताछ करने पर प्रदीप जाना, डोमन सुधाकर, मोहन नेताम ने 13000 से 25000 रूपये प्रति खाता पर कमीशन देना बताया।

आरोपियो के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, 02 नग एटीएम कार्ड, 01 नग चेकबुक, बैंक खाता दस्तावेज 03 नग व नगदी रकम 25000 रूपये जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में विवेचना जारी है अन्य और आरोपियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है आगे कार्यवाही जारी रहेगी

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!