छत्तीसगढ़

होटल सेन्ट्रल पाईन्ट चकरभाठा के पीछे घटित जघन्य अपराध हत्याकांड के दोनो आरोपी गिरफ्तार..घटना स्थल से प्राप्त बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर ने पहुॅचाया मुख्य आरोपीयों तक..मुख्य आरोपी की प्रेमिका से थे मृतक के संबंध..

बिलासपुर : दिनाॅक 14.04.23 को प्रातः चकरभाठा स्थित होटल सेन्ट्रल पाईंट के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सुचना पर पुलिस बल मौके पर पहुॅची थी जहाॅ एक व्यक्ति का खुन से लथपथ शव पडा मिला आसपास पुछताछ पर कुछ जानकारी प्राप्त नही हो सकी ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव एवं निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा अपनी-अपनी टीम को साक्ष्य एकत्र करने में लगा दिया*। इसी दौरान ए.सी.सी.यु. टीम को पता चला की अज्ञात शव मृतक दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र करीब 30 साल निवासी मकान नम्बर 17 वार्ड न. 46 चैबे काॅलोनी अटल आवास नया सरकण्डा बिलासपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) है जो पेशे से ड्राईवर है।

मृतक के संबंध मंे आसपास पुछताछ की जा रही थी कि घटना स्थल पर ही घटना में प्रयुक्त खुन से लथपथ बीयर बाॅटल पडा मिला, बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर से बीयर बाॅटल की बिक्री स्थान का पता लगाया गया जो उपरोक्त बीयर बाॅटल व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से क्रय करने की जानकारी मिली शराब दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गई एवं संदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई जो पता चला की संदिग्धो का संबंध मृतक से है।

ए.सी.सी.यु. को पुछताछ एवं साक्ष्य संकलन दौरान पता चला की सरकण्डा अटल आवास की ललीता यादव जो अपने पति को छोड दी है का संबंध आरोपी दुर्गेश यादव से था लेकिन दुर्गेश यादव ललीता यादव का किसी और से बातचीत करने परिचय रखने से नाराज रहता था अपने की मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव व ललीता यादव के बीच संबध्ंा होने की बात पर कई बाद ललीता से झगडा किया करता था और मृतक दीपक को जान से मार दुंगा या हाथ पैर तोड दुंगा बोलता था। कई बार मृतक दीपक और दुर्गेश यादव के बीच इसी बात को लेकर झगडा भी हुआ था।

दुर्गेश और ललीता कई दिन तक दीपक यादव की हत्या करने की योजना बनाते रहे और घटना के बाद पुलिस से बचने की तरकीब भी लगाता था जो यु-ट्यूब पर क्राईम पेट्रोल जैसे सिरियल देखकर बचने की योजना बनाते रहते थे, इसी बीच योजनाबद्ध तरिके से दिनाॅक 14.04.23 की शाम मृतक दीपक यादव को दुर्गेश नूतन चैंक में मिला दीपक यादव की गाडी नूतन चैंक में ही छुडवाकर अपने साथ कंपनी की मारूती ब्रेजा गाडी कमांक सी.जी. 04 यु. 4404 में बैंठाकर व्यापार विहार ले आया यहाॅ से अपने दोस्त हाईड्रा क्रेन आॅपरेटर मनोज यादव को साथ मिलाकर शराब पीलाने का झांसा देकर मृतक दीपक यादव को साथ लेकर पहले व्यापार विहार शराब दुकान से बीयर व अन्य शराब खरीदकर बे्रजा गाडी में चकरभाठा तरफ ले गये सुनसान ईलाके में गाडी खडी कर दुर्गेश यादव व मनोज यादव दोनो ने मिलकर मृतक को शराब पीलाकर उसी बीयर बाॅटल, गाडी में रखे धारदार पेचकस व घटना स्थल के पास पडे सेनेटरी पत्थर से वार कर प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या कर दिये, शव वही छोडकर ब्रेजा कार से भाग गये। दुगे्रश यादव ने उपरोक्त घटना की जानकारी अपनी प्रेमिका व सह आरोपी ललीता यादव को दी, इस तरह उपरोक्त तीनो आरोपीयो द्वारा एकराय होकर जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

ए.सी.सी.यु. बिलासपुर द्वारा संदिग्ध दुगे्र्रश यादव से पुछताछ की गई जो काफी समय तक अपना अपराध स्वीकार नही किया पुलिस को गुमराह करता रहा तकनिकी साक्ष्यो में भी मृतक एवं आरोपी व्यापार विहार एवं घटना स्थल पर उपस्थित होना पाया गया जब उपरोक्त साक्ष्य संदिग्धो को दिखाये गये तो यह जानकर की उनका झुठ पकडा गया है जानकार वे टुट गये और अपने व साथी मनोज यादव व ललीता यादव द्वारा किये गये उपरोक्त जुर्म कबुल कर लिये जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:- 01. दुर्गेश यादव पिता अशोक यादव उम्र 30 वर्ष सा. सहबहनिया मंदिर तालाब के पास बंधवापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 02. मनोज यादव पिता उघोश्याम यादव उम्र 30 वर्ष सा. श्रीराम टाॅवर के सामने व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.) 03. ललीता यादव पति सोनू यादव उम्र 35 साल सा. अटल आवास नूतन चैंक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!