छत्तीसगढ़

पचपेड़ी : हाईवा ड्राईवर से लूटपाट करने वाले के तीनो आरोपी गिरफ्तार…

पचपेड़ी : दिनॉक 14.04.23 को रात्रि में सूचक उमेश कुमार यदु पिता शत्रुहन यदु उम्र 35 साल सा. खम्हरिया थाना भाठापारा जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) का निवासी है जो पेशे से ड्राईवरी कार्य करता है, हाईवा क्रमांक सी.जी. 22 एक्स 0152 को चलाकर बलौदा बाजार से रेत लोड कर हाईवा खाली करने पचपेडी आया था जो रेत खाली कर खाली हाईवा लेकर वापस बलौदा बाजार जा रहा था जो घटना स्थल चिस्दा मेन रोड के पास पहुॅचा था कि इसके हाईवा के सामने एक मोटर सायकल व एक एक्टीवा स्कुटी सवार 02-02 अज्ञात व्यक्तियों ने इसके हाईवा को रोककर हाईवा में चढकर प्रार्थी के

पेट जेंब मं रखे नगदी रकम 10 हजार रू को उपरोक्त चोरो व्यक्ति मारपीट कर लूट कर ले गये, प्रार्थी ने भागते समय उनके एक्टीवा वाहन का नम्बर सी.जी. 22 डब्ल्यु 5433 लिखा नोट कर लिया एवं उपरोक्त घटना की सूचना अपने मालिक अनुपम वर्मा को दिया रात्रि में हाईवा में ही सोकर सूबह थाना पचपेडी में रिपोर्ट दर्ज कराया ।

थाना पचपेडी द्वारा जांच पतासाजी में लिया गया प्राप्त एक्टीवा वाहन नम्बर सी. जी. 22 डब्ल्यु 5433 के आधार पर संदिग्ध सागर वर्मा के निवास चिल्हाटी जाकर पुछताछ किया जा अपने साथी आदित्य केवट व राजू केंवट के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं रात में लुटे हुये पैसो का बंटवारा कर लेना बताये जो उपरोक्त आरोपीयों से अलग-अलग घटना का लूटा गया मशरूका व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कुटी व मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 22 डब्ल्यु 6356 को बरामद कर गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

नाम गिरफ्तार आरोपी : 01. सागर वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर। 02. आदित्य केंवट पिता सुखदेव केंवट उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर। 03. राजू केंवट पिता रायसिंह केंवट उम्र 22 वर्ष सा. ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!