छत्तीसगढ़

बसना पुलिस ने अवैध शराब बनाते एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

बसना : दिनांक 05/04/2023 को हमराह स्टाफ के जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर मय विवेचना कीट के देहात रवाना हुआ था कि, भ्रमण दौरान जरिये मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला के किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते निर्मित कर रहें कि सुचना पर ग्राम बेल्डीहपठार बांध के निचे नाला किनारे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये मौके पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकडा गया जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम डहरू मिरी पिता मधुदास मिरी उम्र 57 साल साकिन बेल्डीहपठार थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम पुछने पर चैतलाल खुंटे निवासी बेल्डीहपठार बताया जिसके नाला किनारे स्थित झोपडी का तलाशी लेने पर झोपडी अंदर तीन अलग अलग जगह चुल्हा जलाकर शराब बनाते मिला

जिसके कब्जे से 1. 05 नग 50, 50 लीटर वाली निले रंग के प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई देशी महुआ शराब 50, 50 लीटर कुल 250 लीटर, 2. दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरी 48 नग सफेद रंग के प्लास्टिक झिल्ली में 05, 05 लीटर कुल 240 लीटर 3. एक 20 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर जुमला 510 लीटर देशी महुआ शराब किमती 102000 रूपये 4. एक नग पैशन प्रो मो0सा0 क्रं0 CG06GS9507 किमती 50,000 रूपये 5. 06 नग शराब बनाने का बर्तन किमती 5000 रूपये जुमला किमती 1,57,000 रूपये को जप्त कर आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी डहरू मिरी को दिनांक 05.4.2023 को गिरफ्तार किया गया ।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!