छत्तीसगढ़

नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस की हत्थे..

बिलासपुर : दिनांक 02.04.2023 को अपहृता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है। प्रार्थिया की उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह महोदय को दी गई। जिनके द्वारा तत्काल अपहृता की पतासाजी करने तथा आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये।

त्वरित कार्यवाही करते हुये अपहृता को ग्राम कसनिया थाना कटपोरा में रोहित दास मानिकपुरी के घर से बरामद कर अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराकर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी रोहित दास मानिकपुरी पिता सोन दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष साकिन कसनिया थाना कटघोरा जिला कोरबा को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

नाम आरोपी : 1- रोहित दास मानिकपुरी पिता सोन दास मानिकपुरी उम्र 20 साल साकिन कसनिया थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!