छत्तीसगढ़

नकबजनी के मामले का खुलासा, तकरीबन 1.50 लाख के सोने एवं चांदी के जेवरात, घड़ी एवं नगदी रकम बरामद, घटना करने के बाद सभी आरोपी चले गये थे मुंबई घूमने 04 आरोपी गिरफ्तार..

दुर्ग : प्रार्थिया कु. निशा पोर्ते निवासी आशा नगर थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 18.03.2023 को शाम 04:30 बजे के करीब अपनी नानी के घर बालोद पूरे परिवार के साथ अपने घर ताला बंद करके गये हुये थे। दिनांक 20.03.2023 की सुबह 07:45 बजे घर वापस आकर देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति मेन गेट का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी का लॉक तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, घड़ी एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 143/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं आसपास के मार्गों मैं लगे सीसीटीवी कैमरो का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया, अवलोकन में 03 सुदेहियों का फूटेज प्राप्त हुआ, संदेहियों की पहचान हेतु फूटेज व्हाट्सप के माध्यम से अपने मुखबीरों को भेजा गया, जिससे संदेहियों की पहचान जुगल गिल, जयकिशन देवांगन एवं सुभम देवांगन के रूप में सुनिश्चित हुई। आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ किया गया, पूछताछ पर राजनांदगांव निवासी दीपक यादव के साथ मिलकर नकबजनी की घटना को अंजाम देना, घटना करने के बाद मिले नगदी रकम लेकर मुंबई घूमने जाना, नगदी रकम को खर्च बताना स्वीकार किया एवं चोरी की मशरूका आरोपियों की निशानदेही पर पृथक-पृथक से सोने की अंगुठी 02 नग, सोने की बाली 04 नग, सोने का गेंहू दाना 06 नग, सोने की फूल्ली 07 नग, चांदी का गणेश जी की मूर्ती 01 नग, चांदी का सिक्का 04 नग, चांदी की अगुंठी 03 नग, चांदी का पायल 05. नग, चांदी का चंद्रमा 01 नग, चांदी का बच्चा कर्बन 01 नग, घड़ी 04 नग एवं नगदी 4200 रूपये बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।

नाम आरोपी :- 1. जुगल गिल पिता दुर्जन गिल उम्र 19 वर्ष सा. आदित्य नगर दुर्ग। 2. जयकिशन देवांगन पिता जागेश्वर देवांगन उम्र 20 वर्ष सा.शक्ति नगर दुर्ग। 3. सुभम देवांगन उर्फ राजा पिता रामसिंग देवांगन उम्र 18 वर्ष सा. शक्ति नगर दुर्ग। 4. दीपक यादव पिता रमेश यादव उम्र 20 वर्ष सा.गौरी नगर राजनांदगांव।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!