छत्तीसगढ़

सीपत : नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अश्लील हरकत करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार…

सीपत : प्रार्थी द्वारा थाना आकर दिनांक 02.12.2022 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.11.2022 को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबध्द किया गया था

आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो घटना के बाद से फरार होकर कई जगह अपनी पहचान छुपा कर रहा था दौरान पतासाजी के प्राप्त संदेही का मोबाईल नम्बर का कॉल डिटेल साईबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया जो बार-बार अपना लोकेशन बदलते रहता था अंतिम बार लोकेशन अहमदाबाद गुजरात प्राप्त हुआ जो वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में टीम बनाकर प्राप्त लोकेशन के आधार पर अहमदाबाद गुजरात से हमराह स्टाफ के साथ जाकर घेराबंदी कर आरोपी आशीष विश्वकर्मा को पकड़ा गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।

नाम आरोपी- आशीष विश्वकर्मा पिता शिवनारायण विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी खैरा डगनियां थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!