छत्तीसगढ़

जशपुर : 65 वर्षीय वृद्ध महिला की टांगी से नृशंस हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थी सुभाष मिंज उम्र 23 साल निवासी सूजीबहार ने दिनांक 26.03.2023 को थाना में सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक के शाम के समय अपने माता-पिता के कमरे में था, शाम के समय लगभग 06ः45 बजे इसकी दादी हन्ना मिंज उम्र 65 साल द्वारा बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने पर प्रार्थी तुरंत अपने दादी के कमरे में जाकर देखा कि इसके गांव का बेलजियम टोप्पो इसकी दादी को लोहे का टांगी से सिर में लगातार मार रहा था, प्रार्थी के वहां पहुंचने पर बेलजियम टोप्पो वहां से भाग गया। प्रार्थी ने घटना की बात अपने माता-पिता एवं अन्य लोगों को बताया एवं दादी के पास जाकर देखे तो वह खून से लथपथ थी एवं उसकी मृत्यू हो चुकी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कांसाबेल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये दबिश देकर प्रकरण के आरोपी बेलजियम टोप्पो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं बताया कि मृतिका हन्ना मिंज के कारण उसके परिवार के सदस्य हमेशा बीमार रहते थे एवं परेशान रहते थे। आरोपी बेलजियम टोप्पो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया को जप्त किया गया। आरोपी बेलजियम टोप्पो उम्र 42 साल निवासी सूजीबहार थाना कांसाबेल को दिनांक 27.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!