छत्तीसगढ़

बलात्कार का आरोपी पवन म०प्र० सें गिरफ्तार..शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर जान से मारने की दिया था धमकी..

दुर्ग : दिनांक 10/02/2023 को प्रार्थिया / पीडिता थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी पवन प्रजापति द्वारा शादी का प्रलोभन देकर दिनांक 04.06.2018 से दिनांक 18.12.2022 तक कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है एवं जान से मारने की धमकी दिया है। घटना से परेशान होकर पीडिता द्वारा दिनांक 10.02.2023 को थाना मोहन नगर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी गई । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 88 / 2023 धारा 376 ( 2 ) ( एन ), 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देशन पर पुलिस टीम ग्वालियर मध्य प्रदेश रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर म0प्र0 में पता साजी दौरान आरोपी को मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना मोहन नगर जिला दुर्ग लाया गया। आरोपी को दिनांक 26.03.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है ।

नाम आरोपी : 1 अपराध क्र. धारा पवन कुमार प्रजापति पिता रामजी लाल वर्मा उम्र 25 साल साकिन ग्राम सेवडा अंगद कालोनी वार्ड क्र. 05 दतिया मध्य प्रदेश सेवड़ा 13 वीं. 88/2023 376(2)(एन), 506 भादवि | वाहिनी ग्वालियर म.प्र.।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!