रायपुर : दिनांक 25.03.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षत्रंातर्गत ग्राम नरदहा स्थित शमशान घाट पास एक व्यक्ति अपने पास में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चेतन तुरकाने निवासी विधानसभा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चेतन तुरकाने के पास रखें थैले की तलाशी लेने पर उसके पास शराब रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चेतन तुरकाने से शराब रखने के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी चेतन तुरकाने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 248 पौवा जुमला कीमती लगभग 18,000/- रूपये जप्त कर आरोपी चेतन तुरकाने के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 101/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- चेतन तुरकाने पिता अलेन तुरकाने उम्र 23 वर्ष पता अटल चौक नरदहा थाना विधानसभा रायपुर।




















