छत्तीसगढ़

जशपुर : मादक पदार्थ गांजा को विक्रय करने हेतु रखने वाली महिला को किया गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 24.03.2023 को थाना पत्थलगांव में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसामुड़ा की महिला संपत्ति बाई अपने पास विक्रय के उद्देष्य से अवैध रूप से घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर रखी है, इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी पत्थलगांव मय स्टाॅफ के मौके पर जाकर दबिश देकर संपत्ति बाई से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 21 किलो 100 ग्राम कीमती 02 लाख 10 हजार रू. का मिलने पर जप्त किया गया।

आरोपिया संपत्ति बाई उम्र 40 साल निवासी भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. का पाये जाने पर उसे दिनांक 24.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!