छत्तीसगढ़

सरायपाली पुलिस की 03 नग चोरी गई मोटर साइकल को जप्त कर की गई कार्यवाही..

सरायपाली : दिनांक 20/03/23 के आवेदक सुकलाल निराला पिता स्वर्गीय दुर्गाचरण निराला उम्र 32 साल जाति सतनामी साकिन जंगलबेडा थाना सरायपाली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 20/03/23 को मैं अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GB 8004 में अपने पुत्र का आधार कार्ड बनाने के लिए सरायपाली आया था अपने मोटरसाइकिल को पोस्ट ऑफिस के सामने खड़ा करके पोस्ट ऑफिस अंदर आधार कार्ड बनाने के लिए गया था शाम लगभग 4:30 बजे मैं बाहर आया

तो देखा मेरी मोटरसाइकिल नहीं थी आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता तलाश किया कुछ पता नहीं चला मेरे मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 99/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया त्वरित कार्यवाही करते हुऐ विवेचना दौरान थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जरिए मुखबीर से सूचना मिला की उड़ियापारा निवासी अशोक अग्रवाल, राकेश पाण्डेय नाम का व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल अपने घर में छुपा कर रखे है कि सूचना हेतु हमराह स्टाफ रवाना होकर आरोपियों के घर दबिश दिए जहा पर

आरोपी (1) अशोक अग्रवाल पिता वेदप्रकाश अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 12 उड़ियापारा थाना सरायपाली (2) राकेश पाण्डेय पिता शिवकुमार पांडेय उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 12 उड़ियापारा थाना सरायपाली का होना बताया तथा दोनो से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूर्व से निरंतर 02 मोटर सायकल 01 स्कूटी को दोनो मिलकर चोरी कर अपने अपने घर में छिपा कर रखना कुबूल किए आरोपी के कब्जे से (1)HF डिलक्स मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 GB 8004 (2) मोटर साइकिल सुपर स्प्लेंडर बिना नंबर (3) कत्था कलर की स्कूटी क्रमांक CG 06 GW 5677 को चोरी की मोटरसाइकिल होने से उक्त मशरूका को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!