छत्तीसगढ़

बिलासपुर : शादी का प्रलोभन देकर पीडिता को प्रेम जाॅल मे फॅसाया, पीडिता को भगा ले जाकर कर रहा था शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थी थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान अपह्ता बालिका को संदेही सूर्यकांत सूर्यवंशी से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर दस्तयाब कर पीडिता का धारा 161 जाफौ का कथन कराया गया जिन्होने संदेही सूर्यकांत सूर्यवंशी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाना लेख करायी है।

प्रकरण के आरोपी सूर्यकांत सूर्यवंशी पिता शिवचरण सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी देवार मोहल्ला सिरगिट्टी द्वारा पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 22.03.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी – सूर्यकांत सूर्यवंशी पिता शिवचरण सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी देवार मोहल्ला सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!