छत्तीसगढ़

जशपुर : पत्थर क्रेशर प्लांट के मैकेनिक से नगदी रकम लूटकर मारपीट कर फरार रहने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थी महादेव मिस्त्री उम्र 42 साल निवासी मेयतु थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग (झारखंड) ने दिनांक 21.04.2022 को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह आरा क्षेत्र के एक पत्थर क्रेशर प्लांट का मैकेनिक है, यह दिनांक 17.04.2022 की रात्रि 08 बजे लगभग क्रेषर के पास बने मकान के बरामदा में बैठा हुआ था, इसका साथी कमलेश कमरे के अंदर सोया हुआ था उसी दौरान उनके पास 04 अज्ञात व्यक्ति आये और इसे भुजाली की नोक पर पकड़कर मारते-पीटते पास के जंगल की ओर ले गये और अपने मालिक को फोन कर 50 हजार रू. मांगने बोले, उस दौरान प्रार्थी के फोन में नेटवर्क नहीं था। तब उक्त चारों व्यक्ति उसे बोले कि

दिनांक 18.04.2022 तक अपने मालिक से 20 हजार रू. मांगकर ला देना कहते हुये उसके पाॅकेट में रखे 500 रू. को लूट लिये एवं डंडा से चेहरा, पीट में मारपीट किये एवं रात्रि लगभग 01 बजे उसे छोड़ दिये। प्रार्थी ने अपने साथ घटित घटना को अपने साथी एवं क्रेशर मालिक को बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चैकी आरा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पतासाजी दौरान मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र राम उम्र 26 साल निवासी माघेटोली चौकी आरा को दिनांक 09.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अन्य आरोपीगण फरार चल रहे थे।

प्रकरण की विवेचना दौरान अन्य नामदज आरोपी सतीश सोरेन पुलिस के लगातार दबिश देने से लुक-छिप रहा था, जिसे मुखबीर सूचना पर दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं मेमोरंडम कथन में उसके कब्जे से प्लास्टिक का पिस्तौल जप्त किया गया। आरोपी सतीश सोरेन उम्र 19 साल निवासी माघेटोली चौकी आरा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 21.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना के अन्य 02 आरोपी फरार हैं, जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!