छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलने वाला है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, हल्की बारिश के आसार…

मौसम अपडेट : मार्च की तपती गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नम हवाएं आने वाली हैं। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। बताया जा रहा है कि 16 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।

16 मार्च से प्रदेश भर में हल्की बारिश के आसार

शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ। दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है और रात में भी ठंड हो गई है।

रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में वर्षा संभावित है।

सारंगढ़ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री

शनिवार को प्रदेश भर में सारंगगढ़ सबसे गर्म रहा। एडब्ल्यूजी सारंगगढ़ में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!