छत्तीसगढ़

किसान से कम जमीन का सौदा तय कर, धोखे से उसकी पूरी जमीन रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर – प्रार्थी ध्यानदास मानिकपुरी साकिन झिंगटपुर थाना कोटा उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि प्रीतम कुमार विश्वास द्वारा उसकी ग्राम झिंगटपुर में स्थित जमीन में से 15 डिसमिल जमीन ₹ 4 लाख मे खरीदी का सौदा तय कर उसकी पूरी जमीन 04 एकड़ 41 डिसमिल को रजिस्ट्री करा लेना और खाते में आए 21 लाख रुपए उसके अकाउंट में डलवाकर, 17 लाख रुपए सरकारी पैसा है कहकर निकलवा कर ले लेना की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता को आज दिनांक 08.03.2023 को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही कर माननीय न्यायलय पेश किया गया है।

आरोपी – प्रीतम कुमार विश्वास उर्फ प्रीतम गुप्ता पिता गोपाल कृष्ण उम्र 33 साल साकिन अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ.ग हाल मुकाम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!