छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस ने किया मोटर सायकल चोर गिरोह का भांडाफोड़, पांच अलग-अलग मामालों में 01 आरोपी एवं 02 नाबालिक गिरफ्तार..

दुर्ग : थाना प्रभारी थाना सुपेला द्वारा विशेष टीम गठित कर मोटर सायकल चोरी की घटनाओ के स्थानो को चिन्हांकित कर निगाह रखकर ‘रूबरू’ कार्यक्रम के तहत थाना सुपेला क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरे का अवलोकन कर संदेहियो के गतिविधियों पर निगाह रखकर चिन्हांकित कर आरोपी नीलकमल वर्मा से पुछताछ करने पर चोरी करने से इंकार करता रहा।

जब उसको सीसीटीव्ही फुटेज की जानकारी होने पर अपना जुर्म स्वीकारते हुए अपने 02 नाबालिक साथियों के साथ 05 मोटर सायकल अलग-अलग स्थानो से चोरी करना बताया तथा चोरी की मोटर सायकल को पुलिस को जप्त कराया। प्रार्थी (01) घनश्याम शाह की मोटर सायकल शराब दुकान सुपेला से, (02) अमरजीत की मोटर सायकल लक्ष्मी नगर मार्केट से, (03) मोहम्मद अजहर कुरैशी की मोटर सायकल नूर मस्जिद के सामने से, (04) नदीम खान की मोटर सायकल फरीद नगर से, (05) जोगेश वर्मा की मोटर सायकल शंकराचार्य अस्पताल से चोरी गया था। जिसे सुपेला पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी एवं नाबालिक अपचारी बालको को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.02.2023 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

अपराध क्रमांक:- 182/2023, 183/2023, 184/2023, 185/2023, 186/2023

धारा:- 379 भादवि

जप्त संपत्ति :- 05 नग मोटर सायकल कुल कीमती 2,10,000 रूपये

गिरफ्तारी आरोपी:- नीलकमल वर्मा पिता करण सिंह वर्मा उम्र 19 साल निवासी कृष्णा नगर मिलन चैक के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग एवं 02 नाबालिक

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!